बाँसड़ा इलाके में एक रात में तीन घरों में चोरी,लोगो में दहशत






रानीगंज- घर के सदस्यों की अनुपस्थिति में रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ि अन्तर्गत बांसड़ा में ईसीएल के दो और भुइयां पाड़ा के बगल के हिस्से में एक घर में बीते रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी,जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई.मिली जानकारी के अनुसार ईसीएल के बांसड़ा कोलियरी के दोतल्ला आवासीय क्षेत्र के माझी पाड़ा निवासी ईसीएल कर्मी नरेश माझी पिछले रविवार को अपने पुश्तैनी घर में काली पूजा के कारण क्वार्टर में ताला लगाकर चले गये थे,इसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी तोड़ी और 35,000 रुपए नकद, चांदी के गहने और एक सोने की बाली लेकर फरार हो गये. इस घर से कुछ दूर स्तिथ मिहिर बाउरी और उसके परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने इस घर के सामने का भी दरवाजे का ताला तोड़ दिया और एक टिन का बॉक्स खोलकर उसमें रखे लगभग 10-12 हजार नकदी ले उड़े, लेकिन बड़े आश्चर्य की बात है कि कपड़ों के पीछे छिपाए गए कुछ सोने के आभूषण बच गए.परिवार का कहना है कि भगवान की कृपा से उनके सोने के गहने और कीमती सामान बच गए , लेकिन उनका एकमात्र अफसोस यह है कि छोटे बच्चों की होमवर्क ,नोटबुक और किताबो को चोरों ने फाड़ दीं, जिससे उनकी पेशानी पर बल पड़ गए हैं. वहीं, चोरों ने पड़ोस में पूजा देखने गये चार नंबर भुइयांपाड़ा निवासी बेबी दास के घर में घर के सदस्यों की अनुपस्थिति में चोरी की घटना को अंजाम दिया. हालांकि, चोरों ने वहां से तीन से चार हजार रुपये और मिट्टी के बर्तन में रखा एक्सरसाइज के लिए डंबल चुरा लिया, इस बात को देख कर बाँसड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान संजय हेम्ब्रम ने कहा कि चोर शायद स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे, इसलिए उन्होंने चोरी के सामान के साथ डम्बल भी चुरा लिया. हालाँकि, इस घटना को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता, इसलिए पुलिस प्रशासन से मांग है कि घटना की गहनता से जांच कर दोषियों को सजा दी जाए.

हालांकि इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने हर परिवार के सदस्यों से आग्रह किया कि अगर कोई त्योहार है और सारे लोग बाहर जा रहे हैं तो दरवाजे पर अच्छा ताला लगाएं. और इसके साथ ही वह अपने आसपास के लोगों को भी अपने बाहर जाने की खबर बताएं. उनका अनुरोध है कि घर के सभी लोगों के जाने से बेहतर है कि एक दो लोगों को घर में ही रहें. चोरी की इस घटना के बाद पुलिस ने सभी घटनाओं पर गौर कर घटना की पूरी जांच शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली