कार्तिक पूर्णिमा पर श्री हनुमान चालीसा संघ की और से हनुमान भक्तों द्वारा निकली गई निशान यात्रा





 रानीगंज- कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बीते वर्ष की भांति इस बार भी श्री हनुमान चालिसा संघ द्वारा रानीगंज में निशान यात्रा निकाली गई .201 महिला पुरुषों ने बजरंगबली हनुमान जी की ध्वजा हाथ में लेकर इस निशान यात्रा में शामिल हुए. इस निशान यात्रा में सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालु सम्मिलित हुए.इस अवसर पर श्री हनुमान चालीसा संघ के प्रमुख ओम प्रकाश बाजोरिया ने कहा कि यह इस निशान यात्रा का 27वां साल है. हर साल गाजे बाजे के साथ निशान यात्रा निकलती हैं. इस साल भी निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे रानीगंज की परिक्रमा की और आखिरकार बड़ा बाजार इलाके में स्थित हनुमान मंदिर में आकर निशानों को अर्पित किया.उन्होंने कहा कि रानीगंज का यह हनुमान मंदिर बेहद प्राचीन है लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है लोगों का विश्वास है कि इस मंदिर में जब भी कोई श्रद्धालु आकर सच्चे मन से कुछ मांगता है तो बजरंगबली उसकी मन्नत जरूर पूरी करते हैं .इसलिए इस निशान यात्रा में काफी तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए .पूरी श्रद्धा के साथ लोगों ने इस निशान यात्रा में शामिल हो हनुमान मंदिर में आकर निशानों को अर्पित किया गया .शाम को भी यहां सामुहिक 11 बार हनुमान चालीसा पाठ,त्तपश्चात् भजन कीर्तन तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है. जिसमें श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं .इस मौके पर संस्था के वरिष्ट सदस्य प्रकाश चंद्र लोयलका ,पवन पुरोहित,रमेश लोयलका ने मंदिर की महिमा के बारे में जानकारी दिया,वहीं श्री हनुमान चालीसा संघ के महिला शाखा की प्रमुख तारा केशरी ने बताया कि इस महिला शाखा में शामिल 40 महिलाएं भी हनुमान प्रभु तथा हनुमान मंदिर की सेवा में लगातार जुड़ी हुई है. कहा जा सकता है कि रानीगंज में हर वर्ष इस निशान यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आता है .और इस वर्ष भी यह उत्साह देखा गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार