नदिया : शनिवार अहले सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में एक साल के बच्चे के साथ महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नदिया के छपरा थाने के चरतला इलाके की है. घटना में बाकी तीन गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए ड्यूटी पर तैनात छपरा थाने की पुलिस ने शक्तिनगर जिला अस्पताल पहुंचाया. सूत्रों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब तीन बजे तेहट्टा से कोलकाता की ओर घर जाने के दौरान हुआ। पुलिस की शुरुआती धारणा यह है कि कार के ड्राइवर को सुबह के वक्त नींद आ गई थी.









0 टिप्पणियाँ