इंद्रभूमि एवं आनंद नगर कॉलोनी ग्राम रक्षा कमेटी द्वारा नॉर्थ सियारसोल कार्यालय का मैनेजर एवं एजेंट का घेराव



जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के कांटा गोड़िया इलाके स्थित इंद्रभूमि एवं आनंद नगर कॉलोनी ग्राम रक्षा कमेटी के द्वारा रविवार को ईसीएल के नॉर्थ सियारसोल कार्यालय में मैनेजर एवं एजेंट का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.

ग्राम रक्षा कमेटी के द्वारा ओसीपी में ब्लास्टिंग बंद हो या ग्राम वासियों को पुनर्वास दिया जाए ,इन्हीं दो मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया.

मालूम हो कि इससे पहले भी कमेटी के द्वारा कई बार ओसीपी के अंदर एवं कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया. उस समय प्रबंधन के आश्वासन के बाद मामला कुछ महीनो तक शांत भी रहा ,अब ग्राम रक्षा कमेटी के लोग के द्वारा यह मांग है कि प्रबंधन उन्हें पुनर्वास दे या ओसीपी में ब्लास्टिंग बंद करे .

 ग्राम रक्षा कमेटी के एक सदस्य कार्तिक चंद्र माजी ने कहा कि हमलोग यह लड़ाई 2022 साल से कर रहे है. लेकिन यहां के मैनेजमेंट हमलोगो को अनदेखा कर लगातार इस ओसीपी में ब्लास्टिंग किए जा रहे हैं ,जिसके कारण इनके आसपास के जितने भी कॉलोनी है, उन कॉलोनी के बहुत से ऐसे घरों है जिसमें दरारें पड़ गई, जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है. .इसके अलावा घर में बने कुँवा के जल स्तर नीचे चले गए है .इससे पहले भी इस समस्या को लेकर यहां के मैनेजमेंट के साथ कई बार बैठक किया था की आप लोग ब्लास्टिग बंद करें या फिर हमलोगो को पुनर्वासन की व्यवस्था करें. उस समय हमलोगो को यह कहा गया था कि यहां पर छोटे-छोटे रूप में ब्लास्टिंग किया जाएगा जिसके कारण आप लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा. लेकिन इतने सालों बीत जाने के बाबजूद भी हमलोग के हक में कोई भी कार्य नही किया गया. इस लिए मजबुरन आज यह विरोध प्रदर्शन करना पड़ा .अगर यहां के मैनेजमेंट हमलोगो को बातों को ध्यान पुर्वक नहीं लिया तो हमलोग इससे बड़े अंदोलन पर जायेंगे या फिर हमलोग भुख हड़ताल पर उतरेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर