ईसीएल की खदान में विस्फोट से घरों में आ रही दरारें , ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी




 पांडवेश्वर:- पांडवेश्वर के नवग्राम इलाके के घरों में दरारें आ रही हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि यह दरार ईसीएल के सोनपुर बाजार की खुली खदान में विस्फोट के कारण आयी है. उनका कहना है कोयले का लगातार अवैज्ञानिक ढंग से विस्फोट किया जाता है। जिसकी तीव्रता बेहद अधिक होने से गांव के घर रह-रहकर हिल रहे हैं। गांव के पास ईसीएल की सोनपुर बाजारी खुली खदान है। ईसीएल अधिकारियों को शीघ्र पुनर्वास एवं भूमि सरलीकरण नीति अपनानी चाहिए। अन्यथा ग्रामीण आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करेंगे। इस संबंध में रविवार दोपहर नवग्राम क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ बैठक हुई. गांव के निवासी प्रफुल्ल चटर्जी, मृत्युंजय बख्शी और राबिया बेगम ने बताया कि ईसीएल ने इलाके में करीब 700 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया है, लेकिन अधिकारियों की नजर गांव के विकास पर नहीं है. सड़क पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है, सड़क खराब है, गांव की बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता