रॉबिन सेन स्टेडियम में रानीगंज लीग या नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सम्पन्न हुई



रानीगंज-12 वर्षों के लंबे समय के बाद, आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत रानीगंज बोरो दो के कार्यालय में रानीगंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन का गठन हुआ. रानीगंज के विधायक सह आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चैयरमेन तापस बनर्जी को संस्था का अध्यक्ष बनाया गया.संस्था के गठन के बाद पिछले 11 सितंबर से रानीगंज के रॉबिन सेन स्टेडियम में रानीगंज लीग या नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. शनिवार को आयोजित इस फाइनल मैच में वाहिनी संघ सीयारसोल और बाबूपुर एएसजीएस का मुकाबला हुआ. वाहिनी संघ सीयारसोल ने खेल के बीस सेकंड के भीतर गोल किया.इस अवसर पर रानीगंज विधायक तापस बनर्जी, फास्बेक्की के अध्यक्ष और प्रसिद्ध व्यवसायी आर पी खेतान, रानीगंज पुलिस के प्रभारी सुदीप दासगुप्ता ने खेल का उद्घाटन किया. इनके अलावा और भी कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. खेल का शुभारंभ झंडोत्तोलन कर किया गया.इस मौके पर संस्था के सचिव ने कहा कि दिसंबर माह में क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है. खेल के प्रचार-प्रसार और विस्तार के लिए रॉबिन सेन स्टेडियम, बल्लभपुर और बख्तरनगर इन तीन मैदानों में खेल का आयोजन किया गया है संस्था के सचिव को उम्मीद है कि खेल कूद के विकास के लिए रानीगंज के विधायक और आवश्यक कदम उठाये जायेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार