रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने आसनसोल जिला में हाई कोर्ट बेंच बनाये जाने की मांग मुख्यमंत्री से किया



रानीगंज- रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन कर हाई कोर्ट बेंच की मांग किया. यहां पर रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सलाहकार राजेन्द्र प्रसाद खेतान, ओम प्रकाश बाजोरिया, विजय खैतान,रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया, चैयरमेन प्रदीप बाजोरिया, स्वर्ण व्यवसायी बलराम राय पत्रकारों से रूबरू हुए. इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद खेतान ने कहा कि जिस तरह से उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में कोलकाता हाई कोर्ट के एक सर्किट बेंच का निर्माण किया गया है ठीक उसी प्रकार दक्षिण बंगाल के लिए भी आसनसोल में हाई कोर्ट बेंच बनाया जाए, उन्होंने कहा कि इसको लेकर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा राज्य के कानून मंत्री मलय घटक को पत्र लिखा गया है. उन्होंने कहा कि अगर आसनसोल में कोलकाता हाई कोर्ट का बेंच बन जाता है तो इससे न सिर्फ पश्चिम वर्दमान बल्कि पूरे दक्षिण बंगाल के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे .सैकड़ो वकीलों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से जलपाईगुड़ी में सर्किट बेंच बन जाने से उस क्षेत्र के लोगों को फायदा है उनको पूरी उम्मीद है कि अगर आसनसोल में भी कोलकाता हाई कोर्ट बेंच बन जाता है तो दक्षिण बंगाल के लोगों को भी ठीक उसी प्रकार फायदा मिलेगा.हाई कोर्ट बन जाने से लोगो को कोलकाता जाना नहीं पड़ेगा,जिससे समय बचेगी,लोग परेशानी से बचेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात