जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा छठ पूजा पर कम कीमत पर कराई जा रही फल एवं सब्जी




 रानीगंज -आस्था का महान पर्व छठ पूरे देश के साथ-साथ रानीगंज में भी धूमधाम से मनाया जाएगा. इसे देखते हुए विभिन्न संस्थाओं द्वारा अपने-अपने तरीके से तैयारी की जा रही है .बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से कम कीमत पर छठ व्रतियों को फल एवं सब्जी उपलब्ध कराए जा रहे हैं.बीते 6 वर्षों से संस्था द्वारा ईस्ट कॉलेज पाड़ा में एक बाजार लगाया जाता है जो सिर्फ छठ पूजा को देखते हुए लगाया जाता है. यहां पर छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों को बाजार से बेहद कम कीमत पर छठ के श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाती है .शुक्रवार को लौकी भात के तहत बाजार से काफी कम दामो पर सैकड़ों लोगो को लौकी उपलब्ध कराए गये. इस बारे में जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब के सदस्य अशोक राम ने बताया कि उनके क्लब की तरफ से पिछले 6 वर्षों से इस बाजार को लगाया जाता है जहां पर छठ के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों को बाजार से बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाती हैं. उन्होंने कहा कि चाहे वह गन्ना ,निम्बू,नारियल,केला हो या सेब या अन्य सामग्री बाजार से बेहद कम कीमत पर छठव्रतियों के लिए यहां पर उपलब्ध कराई जाती है. जिससे कि हर कोई इस पवित्र त्यौहार को मना सके.हजारों की संख्या में लोग यहाँ फल खरीदते है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता