छठ पूजा पर लगी कॉलेज पाड़ा में सस्ता फलों का बाजार,उमड़ रही खरीदारों की भीड़






 रानीगंज-आसनसोल नगर निगम के 88 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज के ईस्ट कॉलेज पाड़ा इलाके में हर साल जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से छठ पूजा पर एक विशेष बाजार लगाया जाता है ,जहां बाजार से बेहद कम कीमत पर छठ फल एवं अन्य सामग्रियां श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाती हैं. इस साल भी इस बाजार में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ रही है.ज्ञात हो की जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से पिछले 6 वर्षों से छठ के अवसर पर यह सस्ता फलों का बाजार लगाया जाता है. जहां छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्रियों को बाजार से बेहद कम कीमत पर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराया जाता है. हर साल यहां पर छठ के अवसर पर इस बाजार को लगाया जाता है, जिसका संचालन जय माता दी सपोर्टिंग क्लब के सदस्य ही करते हैं. इस साल भी जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों द्वारा छठव्रतीयों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस बाजार को लगाया गया है, जहां आज खरना के दिन भक्तों की भारी भीड़ देखी गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर