कूचबिहार :- शहर से हरियाली धीरे-धीरे गायब होती जा रही है। धीरे-धीरे हम प्राचीन वृक्षों को एक-एक करके नष्ट करते जा रहे हैं। पेड़ हमारे सबसे अच्छे दोस्त हैं लेकिन हम उन्हें अंधाधुंध मार रहे हैं। पेड़ों को बचाने के लिए कूचबिहार के आस्था फाउंडेशन ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। मंगलवार को आस्था फाउंडेशन के सदस्यों ने व्रत रखकर पेड़ों को भाई बनाकर उन्हें भाई फोंटा दिया व उनकी लंबी उम्र की कामना की।









0 टिप्पणियाँ