पूर्व सांसद बासुदेव आचार्य की निधन पर निकली शोक सभा





आसनसोल- वरिष्ठ वामपंथी श्रमिक नेता वासुदेव आचार्य का हाल ही में निधन हो गया था वह 81 वर्ष के थे वह काफी दिनों से बीमार थे और उनका हैदराबाद में निधन हुआ उनके निधन से वामपंथी राजनीति से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई । आज पूरे राज्य में वासुदेव आचार्य की याद में शोक रैली निकाली गई आसनसोल में भी अपकार गार्डन के सीपीएम पार्टी ऑफिस से एक रैली निकाली गई जो बीएनआर तक गई इस रैली में तमाम वामपंथी नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने हाथों में काला बैज बांध रखा था इस रैली में शामिल लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां थाम रखी थी जिनमें वासुदेव आचार्य को श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर अपना विचार रखते हुए माकपा नेता गौरांग चटर्जी ने कहा कि वासुदेव आचार्य श्रमिक वर्ग के हितों की रक्षा करने वाले एक नेता थे जिन्होंने हमेशा श्रमिक हितों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व दिया जीवन के अंतिम दिन तक उन्होंने श्रमिक हितों की रक्षा के बारे में ही सोचा और उसी कोशिश में लगे रहे । उन्होंने कहा कि आज पूरे बंगाल में दिवंगत वासुदेव आचार्य की याद में शोक रैली निकाली जा रही है आसनसोल में भी यह रैली निकाली गई । इस मौके पर माकपा नेता गौरांग चटर्जी पार्थ मुखर्जी सत्यजीत चटर्जी जयदेव चक्रवर्ती हेमंत सरकार सहित तमाम वामपंथी कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल