दीपो का त्यौहार दीपवली मनी धुम धाम से







 रानीगंज-रोशनी का त्योहार दीपावली पूरे देश के साथ-साथ रानीगंज में भी धूमधाम से मनाया गया .इस मौके पर यहां रानीगंज के विभिन्न इलाकों में बेहतरीन सजावट देखी गई .रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा था. निजी संस्थाओं के दफ्तरों को दुल्हन की तरह सजाया गया था. गली मोहल्ले में भी लोगों ने घरों में दिए मोमबत्ती तथा लड़ियों से अपने घरों को सुसज्जित किया था .दीपावली के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है. लोगों ने अपने घरों तथा विभिन्न दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों में लक्ष्मी पूजन भी किया.लोगो ने जम कर आतिशबाजी भी किया. इस मौके पर विभिन्न दुकानों खासकर गहनों की दुकानों में लोगों की भारी भीड़ भी देखी गई .माना जाता है कि धनतेरस से लेकर दीपावली तक गहनों की खरीदारी करना शुभ होता है. इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए रानीगंज के लोग विभिन्न आभूषणों के दुकानों में पहुंचे .इस बार दीपावली के साथ-साथ काली पूजा भी थी. रानीगंज के शमशान में शमशान काली की पूजा की गई .यहां पारंपरिक रूप से मां काली की पूजा की गई .बड़ी संख्या में भक्त यहां पूजा में सम्मिलित होने पहुंचे .इस मौके पर रानीगंज शमशान घाट मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया गया था और एक अलौकिक माहौल का निर्माण हुआ.पूजा के पश्चात खिचडी भोग भक्तों ने ग्रहण किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल