मंत्री अरूप रॉय ने आज हावड़ा में विभिन्न गंगा घाटों का दौरा किया,मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छठ पूजा के दौरान तीन घाटों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी




कोलकाता : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और बागवानी विभाग के मंत्री अरूप रॉय ने आज हावड़ा में विभिन्न गंगा घाटों का दौरा किया, बताते चलें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छठ पूजा के दौरान तीन घाटों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी. काली पूजा और छठ पूजा के अवसर पर मंत्री अरूप रॉय ने हावड़ा में गंगा के विभिन्न घाटों का दौरा किया. शनिवार की सुबह उन्होंने तेल मिल घाट से लेकर शिवपुर तक विभिन्न घाटों का दौरा किया. पूर्व पार्षद शैलेश राय, तृणमूल नेता सुशोवन चटर्जी, प्रेम प्रकाश सिंह व अन्य उपस्थित थे. अरूप रॉय ने कहा कि आज के दिन काली पूजा, दिवाली और छठ पूजा के मौके पर हमने गंगा घाटों का दौरा किया. जो घाट जर्जर हो गये थे, उनका जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. कुछ घाटों के जीर्णोद्धार के लिए मैं पहले ही सिंचाई विभाग को लिख चुका हूं. ऐसी व्यवस्था की गई है कि काली प्रतिमा वासन के बाद संरचना को शीघ्रता से गंगा से हटाया जा सके और घाट को साफ रखा जा सके। अगली छठ पूजा में श्रद्धालु घाट पर आकर पूजा कर सकें, इसके लिए भी पहल की गयी है. घाटों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. छठ पूजा के दौरान वार्ड में जरूरतमंद लोगों के घर पहुंचकर छठ व्रतियों को नए कपड़े और विभिन्न पूजा सामग्री दी जाएगी। सब कुछ व्यवस्थित किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री हावड़ा के तीन छठ पूजा (शिवपुर घाट, बिचली घाट और रामकृष्णपुर घाट) का वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर