चर्च के अंदर बनी टंकी में गिरी गाय, दमकल कर्मियों ने निकाले गाय को




 रानीगंज-रानीगंज के गिरजा पाड़ा इलाके स्थित वैसलीयन मेथाडिस्ट चर्च परिसर में एक पुरानी टंकी के अंदर एक गाय गिर गई ,जिससे वहां खलबली मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह टंकी ढकी हुई थी, लेकिन किसी तरह टंकी का ढक्कन टूट गया और वह गाए उस टंकी के अंदर गिर गई, तुरंत रानीगंज के दमकल विभाग को खबर दी गई. दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सकुशल टंकी के अंदर से निकाला जा सका. घटना की सूचना पाकर रानीगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई .इस संदर्भ में चर्च के फादर ने बताया कि आज एक गाय चर्च परिसर में घुस गई थी और पानी की टंकी के अंदर गिर गई थी तुरंत दमकल विभाग को खबर दी गई दमकल विभाग तथा रानीगंज पुलिस और स्थानीय लोगों की कोशिश से गाय को 1 घंटे की कोशिश के बाद गाय को सकुशल निकाला जा सका.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल