रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी द्वारा विजया मिलन सम्मेलनी आयोजित







 रानीगंज-नेताजी सुभाष बोस रोड स्तिथ लक्ष्मी वाटिका भवन में शनिवार को रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव के नेतृत्व में विजया सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया . यहां पर राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक, आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन , रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव,रानीगंज बोरो चैयरमेन मुज्जमिल शाहजादा, सहित तमाम टीएमसी के पार्षद टीएमसी के कार्यकर्ता तथा सभी धर्म के धर्मगुरु एवं टीएमसी समर्थक उपस्थित थे .इस अवसर पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य नेतृत्व की तरफ से राज्य भर में एक से लेकर 10 नवंबर तक विभिन्न ब्लॉक इलाकों में विजया सम्मेलन करने का निर्देश दिया गया है ,इसी क्रम में आज रूपेश यादव के नेतृत्व में इस विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया. जहां पर सभी धर्मों के लोग उपस्थित है और इसके जरिए सांप्रदायिक सौहार्द और एकजुटता का संदेश दिया गया .श्री घटक ने कहा कि केंद्र में एक ऐसी सरकार है जिसने अपने किसी वादे को पूरा नहीं किया .उन्होंने हमेशा देश की जनता को ठगा है . जबकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो भी कहा है वह किया है, चाहे वह लक्ष्मी भंडार हो या स्वास्थ्य साथी या फिर कन्या श्री, रूपश्री सहित 74 परियोजनाएं . हर एक योजना का लाभ इस राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों को मिल रहा है. रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के आला कमान के निर्देश पर राज्य के हर ब्लॉक में इस तरह के विजया सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है .यहां पर ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश यादव के नेतृत्व में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां पर मंत्री मलय घटक विशेष रूप से उपस्थित है उन्होंने कहा कि सुचारू ढंग से इस विजय सम्मेलन का आयोजन किया गया वह काबिले तारीफ है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर