सिलीगुड़ीः राशन भ्रष्टाचार को लेकर पूरे राज्य में भाजपा नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है. इसके तहत उत्तर बंगाल में राशन भ्रष्टाचार में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा ने आन्दोलन शुरू किया है. बुधवार दोपहर सिलीगुड़ी के हासमी चौक से भाजपा का विरोध मार्च निकाला गया. इस विरोध रैली में सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष और भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे. विधायक शंकर घोष ने कहा कि लालू जानवरों का खाना खाने के कारण जेल गए, बालू पश्चिम बंगाल के लोगों का खाना खाने के लिए जेल गए. सिर्फ ये ही नहीं बल्कि और भी कई बड़े चेहरे हैं जो इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं. विधायक ने उन्हें भी तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की.

0 टिप्पणियाँ