बस और कार की सीधी टक्कर में चार पर्यटकों की दर्दनाक मौत, सभी पर्यटक कोलकाता निवासी





 कोलकाता : बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में चार पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई। चारों कोलकाता के दुर्गानगर से कार से दीघा के लिए निकले थे. दीघा नंदकुमार 116बी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांथी शकुंतला लॉज के सामने एक बस अनियंत्रित होकर  कार से टकरा गई।  कार में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  बाद में  एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।  बाकी तीन को गंभीर हालत में कांथी महाकुमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भीषण जाम लग गया। सूचना मिलने पर कांथी थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हटाया और जाम को सामान्य किया. बताया जाता है कि बस दीघा से कोलकाता के लिए जा रही थी, जबकि विपरीत दिशा से एक कार आ रहा था. इसी दौरान कांथी शकुंतला लॉज के सामने आई तो दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद भीषण जाम लग गया। सूचना मिलने पर कांथी थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हटाया और जाम को सामान्य किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल