दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना राखी वाहिनी की ओर से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के दुर्गापुर थाना की ओर से दुर्गा पूजा, मोहर्रम व अखाड़ा कमेटियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान उपस्थित थे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी तथागत पांडे, एसीपी ट्रैफिक तुहीन चौधरी दुर्गापुर नगर निगम बोर्ड के चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी नगर निगम बोर्ड के सदस्य राखी तिवारी आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कवी दत्तो विभिन्न थाना के प्रभारी ,आईसी . एसीपी तथागत पांडे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ही थाना की तरफ से दुर्गा पूजा मोहर्रम एवं आंखड़ा तथा सिविक वॉलिंटियर को सम्मानित किया जाता है. इस बार भी सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजन किया गया था। दुर्गा पूजा के समय छोटे पंडालो में जो गाइडलाइन मानकर पूजा की गई थी, उनमें से पांच पूजा कमेटियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ सिविक वॉलिंटियर ने जो अच्छा काम किया है. इस पूजा के दौरान इन सबको भी सम्मानित किया गया. साथ ही अखाड़ा मोहर्रम कमेटी के द्वारा अच्छा प्रदर्शन के साथ पुलिस के साथ मिलकर काम करने के लिए उन सब कमेटियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. महकमा शासक ने पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम को लेकर खूब सराहा और कहा कि बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई थी. दुर्गा पूजा मोहर्रम एवं.अखाड़ा कहीं भी कुछ गड़बड़ी नहीं हुई है ,इसमें सबसे बड़ी कामयाबी पुलिस को दिया. इसके साथ इलाके के लोगों को साथ ही कमेटियों को. दुर्गापुर नगर निगम बोर्ड के चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी ने भी सराहना करते हुए कहा कि पुलिस इतना व्यस्त रहने के बाद भी पुलिस जिस तरह से कम कर रही है एवं ट्रैफिक पुलिस दुर्गा पूजा से लेकर काली पूजा छठ पूजा आदि में. पुलिस के इस उद्योग को सराहना करते हुए कहा कि पुलिस इस उत्सव के दौरान अपना ड्यूटी करती है. तब हम लोग सुरक्षा से दुर्गा पूजा काली पूजा आदि धूमधाम से हम लोग मानते हैं और घूमते हैं.

0 टिप्पणियाँ