भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी तपसी बाबा छठ घाट पहुंच कर छठ की तैयारीयों का जायजा लिया




आसनसोल- आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी आज तपसी बाबा छठ घाट पहुंचे ,और उन्होंने वहां पर छठ की तैयारीयों का जायजा लिया .आपको बता दें कि कुछ दिनों बाद ही आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा. जितेंद्र तिवारी ने अपनी पत्नी तथा आसनसोल नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चेताली तिवारी के साथ तपसी बाबा छठ घाट के विभिन्न स्थानों का मुआयना किया .इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यहां पर तैयारी को लेकर अपना असंतोष जाहिर किया उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद छठ मनाया जाएगा लेकिन अभी भी यहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है छठव्रतीयों को काफी परेशानी होगी उन्होंने आरोप लगाया कि आसनसोल नगर निगम जानबूझकर छठव्रतियों को परेशानी में डालने के लिए तैयारयां नहीं कर रही है उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की एक सहयोगी संगठन है जो कोलकाता से कहती है कि छठ मनाने से प्रदूषण होता है ध्वनि प्रदूषण होता है तालाबों में गंदगी होती है यही वजह है कि आसनसोल नगर निगम हाथ पैर हाथ धरे बैठी है और किसी भी छठ घाट की ठीक ढंग से साफ सफाई नहीं की जा रही है उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में भी देखा गया कि रास्तों को बनाया नहीं गया था उनकी मरम्मत नहीं की गई थी काली पूजा में भी व्यवस्था में काफी कमी देखी गई और यही हाल छठ पर्व को लेकर भी है वहीं जब आसनसोल नगर निगम के पार्षद तथा बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा यहां पहुंचे तो उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से छठ को लेकर हर साल की तरह इस साल भी सभी तैयारियां की जा रही है चाहे वह लाइट की व्यवस्था हो या तालाबों के साफ सफाई या रास्तों के साफ सफाई तथा मरम्मत आसनसोल नगर निगम की तरफ से हर वह काम किया जा रहा है जिससे किसी भी छठव्रति को कोई परेशानी ना हो वही जितेंद्र तिवारी द्वारा दिए गए बयान के परिपेक्ष में उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा इस तरह के बयान देने से ही उन्हें और ज्यादा बेहतर ढंग से काम करने की प्रेरणा मिलती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात