जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के निर्माण कार्य की समीक्षा करने पहुंचे कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश




जलपाईगुड़ी : कलकत्ता उच्च न्यायालय के जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश। जलपाईगुड़ी में पहाड़पुर के पास नेशनल हाईवे के बगल में कलकत्ता हाई कोर्ट के जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच का निर्माण कार्य चल रहा है. काम की प्रगति की जांच करने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बिस्वजीत बसु और शंपा सरकार ने शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे दौरा किया। इस दिन दोपहर करीब ढाई बजे उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट के जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के निर्माण कार्य के साथ-साथ सर्विस रोड सहित पार्किंग जोन के कार्य का निरीक्षण किया. दोनों न्यायाधीशों के साथ जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक और भूमि एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारी तथा अन्य अधिकारी भी थे। निरीक्षण के बाद न्यायाधीशों ने कहा कि छह से सात माह के अंदर काम पूरा किया जा सकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर