कई ग्रामीण परिवारों के प्रतिमा का हुआ विसर्जन,महिलाओं ने खेला सिंदूर





आसनसोल- आज पूरे प्रदेश के साथ साथ आसनसोल ग्राम इलाके में भी दुर्गा पुजा की दशमी मनाई गई। इस मौके पर यहां महिलाएं द्वारा सिंदूर खेल जा आयोजन किया गया जहां हजारों की तादाद में महिलाओं ने मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर एक दूसरे को सिंदूर से रंग दिया। इस संदर्भ में शहर के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय ने कहा आसनसोल ग्राम इलाके में पीछले 289 सालों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है । अभी भी वह प्रथा बरकरार है।उन्होंने कहा कि यहां पारंपरिक रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। आज दशमी तिथि है । दुख तो हो रहा है कि आज मां दुर्गा पूजा चली जाएंगी लेकिन इस बात की खुशी भी है कि मां के आशीर्वाद से आने वाला एक साल खुशी खुशी कटेगा । हर इंसान की जिंदगी के सभी कष्ट मां हर लेंगी । उन्होंने कहा कि आज सिंदूर खेल हुआ जिसमे जाती धर्म के भेदभाव को भुलाकर हजारों की तादाद में महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि शाम को आसनसोल ग्राम में एक साथ आयोजित 9 दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसके बाद आतिशबाजी होगी । उन्होंने सभी से इस दौरान आने का आह्वान किया । सचिन राय ने सभी को विजया दशमी की बधाई दी और मां दुर्गा से प्रार्थना किया कि सभी की जिंदगी में सुख शांति आए और मां सबकी मनोकामना पूरी करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर