तपसी फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण में कार्यरत श्रमिक के गिरने से हुई मौत ,मुआवजा की मांग



 जामुड़िया -तपसी रेल फाटक राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर फ्लाई ओवर का कार्य दो साल पहले शुरू हुई थी. फ्लाई ओवर निर्माण का कार्य अभी भी चल रहा है .यह कब पूरा होगा यह पता नहीं है, लेकिन इस फ्लाई ओवर निर्माण कार्य करते समय एक मजदूर की मौत ऊपर से गिरने से दो दिन पूर्व हो गई, और फ्लाई ओवर निर्माण करने वाली कंपनी पर उस मजदूर की मौत को छुपाने का आरोप लग रहा है .स्थानीय सूत्रों के अनुसार खोसरू नामक एक ठेका श्रमिक दो दिनो पुर्व संध्या ओवरब्रिज पर कार्य करते समय ओवरब्रिज से गिर गया उसे तुरंत उसके साथियों ने उसे आसनसोल जिला अस्पताल ले गये. उसकी चोटें गंभीर थीं और वहां से दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई .इस घटना के पश्चात स्थानीय निवासी सह टीएमसी नेता राजू मुखर्जी ने कहा कि मजदूर के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात प्रथमतः तो निर्माण कंपनी स्वीकार नहीं कर रही है. घटना पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे है ,जबकि यह घटना दो दिनो पुर्व संध्या की हुई थी, लेकिन जीपीटी निर्माण कंपनी द्वारा इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है . वह श्रमिक ऊपर से गिर गया था या तो उसने सेफ्टी बेल्ट नहीं पहनी थी या सेफ्टी बेल्ट टूट कर वह नीचे गिर गया. गंभीर हालत में उसे आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया हालात और ज्यादा हालात खराब होने पर उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई .

.इतनी बड़ी घटना हो जाने के बावजूद कंपनी द्वारा किसी को कानों कान खबर नहीं होने दी गई ,आज जब उस व्यक्ति के परिजन मालदह से यहां आये तब उनको इस घटना की जानकारी मिली. उनकी मांग है कि कंपनी मृत व्यक्ति के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान करें. वरना वह लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे .उन्होंने कहा कि इस बारे में जब कंपनी के अधिकारियों को फोन किया गया तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर