सालानपुर-सालानपुर थाना के कल्याणेश्वरी फाड़ी पुलिस ने दुर्गापूजा से पूर्व शुक्रवार सुबह फाड़ी परिषर में क्षेत्र के 300 गरीब महिलाओं को साड़ी एंव 40 पुरुषों को टीशर्ट उपहार के रूप में भेंट किया। इस मौके पर एसीपी(कुल्टी) सुकांतो बनर्जी, सालानपुर थाना प्रभारी अमित हाटी, जिला परिषद कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, उपाध्यक्ष बिधुत मिश्रा, कल्याणेश्वरी फाड़ी प्रभारी उज्जल साहा, समाजसेवी भोला सिंह, मनोज तिवारी, देन्दुआ पंचायत प्रधान शुप्रकास माझी समेत अन्य मौजूद थे।
एसीपी(कुल्टी) सुकांतो बनर्जी ने कहा कि पुलिस हमेशा से सामाजिक कार्यो से जुड़ी रही है इसलिए आज गरीब महिलाओं को नये साड़ी भेंट कर एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे भी नये वस्त्र पहन कर दुर्गापूजा का आनन्द ले।


0 टिप्पणियाँ