अगरबत्ती बेचने वाली महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में गिरफ्तार

दुर्गापुर के एबीएल समीप जंगल की घटना




दुर्गापुर: घूम घूम कर इलाके में अगरबत्ती बेचकर गुजारा करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास मामले में दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी शंभू रवानी ( 30) लिलुवाबांध के करंगोपाड़ा इलाके का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ पीड़िता के बयान पर भादवि की धारा संख्या 376 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. सूत्रों के मुताबिक डीवीसी मोड के संलग्न लाइन होटल इलाके में शुक्रवार की देर संध्या 42 वर्षीय महिला होटल में बैठे ग्राहकों के बीच अगरबत्ती बेच रही थी. इस दौरान अपराधी प्रवृत्ति का शंभू रवानी की नजर महिला पर पड़ी. युवक ने महिला को बहला फुसलाकर पीछे के जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, महिला द्वारा विरोध करने पर युवक के साथ धक्का मुक्की होने लगी. जिससे महिला जख्मी हो गई. शोर मचाने के बाद युवक फरार हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी महिला को इलाज के लिए बिधाननगर सरकारी अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची जहां महिला ने युवक द्वारा की गई सारी करतूत पुलिस को बताई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला का बयान दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की एवं कुछ भी देर बाद युवक को इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि डीवीसी मोड संलग्न अड्डा के जमीन पर बने ग्रीन जोन में पेड़ो की कटाई कर अवैध तरीके से कई लाइन होटल खोले गए है . 2 वर्ष पहले तत्कालीन डी एम के निर्देश पर ग्रीन जोन में बने लाइन होटल को अड्डा की ओर से बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया गया था. लेकिन कुछ दिन के बाद फिर ग्रीन जोन में लाइन होटल बन गए है. इन होटलो में रात भर अपराधियों का अड्डा रहता है. जहां अपराधी रात भर शराब का सेवन कर अपराधीक कार्यों का अंजाम दिया करते हैं. आरोप है की लाइन होटल के सामने जीटी रोड के सर्विस लेन पर खड़े ट्रकों से लोहा कटाई का धंधा संचालित किया जाता है. सूत्रों का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी शंभू रवानी भी लोहे के अवैध धंधे के साथ जुड़ा हुआ है. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस अपराधीक कामों को रोकने में कोई कदम नहीं उठा रही है. वही इस बारे में पुलिस ने बताया कि लाइन होटल के संलग्न जंगल में महिला के साथ गलत आचरण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली