जामुड़िया - प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी जामुड़िया क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिमा विसर्जन के साथ निकाली गयी महावीर अखाड़ा .देशभक्ति की धुन के साथ निकली इस महावीर अखाड़ा को लेकर प्रशाशन पूरी तरह से मुस्तैद रही. ढोल तासा एवं तरह तरह के बाजे के साथ एबी पिट्स महावीर अखाडा समिति ने एबी पिट्स ऊपर धौड़ा शिव मंदिर से अखाड़ा आरंभ किया . परम्परा के अनुसार सर्व प्रथम यहां पर आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान पगड़ी और बैच पहना कर किया गया. अखाड़ा के उस्ताद को सभी करतब बाजो ने सर्व प्रथम सलामी दिया. अखाड़ा खेलने वाले छोटे बड़े करतब बाजो ने लाठी के द्वारा अपने कला को प्रस्तुत किया. इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. अखाड़ा दुर्गा मंदिर ,एबी फिटस मोड़ ,मिशीर डांगा, अखलपुर ब्रिज, कुआं मोड़, जामुड़िया ग्राम होते हुए जामुड़िया बाजार पहुंची. जहां इसके साथ अन्य अखाड़ा समिति थाना मोड़ महाबीर अखाड़ा कमिटी, हाट तला महाबीर अखाड़ा कमिटी,ग्यारह नम्बर महाबीर अखाड़ा समिति एवं तीन नम्बर पम्प हाउस महाबीर अखाड़ा समिति के खिलाड़ियों ने जामुड़िया बाजार में बने कैम्प के सामने लाठी, डंडे से खूब अपने खेल को प्रस्तुत किया .स्वंय सेवी संस्था चाय पानी की व्यवस्था में जुटी थी. अखाड़ा का आनंद लेने के लिए सन्ध्या 4 बजे से लोगो का जुटना आरम्भ हो गई थी,जो शाम होते होते परवान चढ़ गई. जगह जगह पर पुलिस को तैनात किया गया था. इस अवसर पर हौसला आफजाई करने पहुंचे अपने चिर परिचित अंदाज में जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह,जिन्हें।पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया.उन्होंने इस मौके पर कहा कि जामुड़िया में वर्षों से अखाड़ा का आयोजन होता आया है, जिसमें करतब बाज अपने तरह तरह के कौशल प्रस्तुत करते है .इन्हें देखने के लिए हम सब हजारों की संख्या मे लोग एकत्रित होते है ,जिसका आनंद सभी भाई चारे के साथ उठाते है, आने वाले समय में सैदेव सभी इस परम्परा को शान्ति पुर्ण तरीके से एक साथ मिलकर मनाते रहेंगे,यहीं मिलकर संकल्प लेते है. इस मौके पर हिरालाल पासवान, रामचंद्र नोनिया, नगीना पासवान, मुन्ना पासवान, सौरन चौधरी,बोरो चेयर मेन शेख शानदार, बंदना रूईदास ,संतोष सिंह, उमेश यादव, आशिकी पासवान, सत्यनारायण रवानी ,सुब्रतो अधिकारी, पवन अग्रवाल, रोहन राम रजक ,अजय खेतान, शेख़ दिलदार, बबलू पोद्दार ,जयप्रकाश डोकानिया,विश्वनाथ यादव, अलोक दास ,मनोज अधिकारी, अनिमेष बैनर्जी, महेश कुमार सवाड़िया, विकास यादव, महेश सिंह ,भुषण गुप्ता एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे.










0 टिप्पणियाँ