पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर होटल में चलाया जाता था सेक्स रेकेट





मालदा: पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर होटल में सेक्स रेकेट चलाएजाने का संगीन मामला सामने आया है. आरोप है कि इस बारे मे पुलिस प्रशासन से संपर्क करने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार पार्षद के नेतृत्व में वार्डवासियों ने छापेमारी शुरू कर दी. मालदा शहर के 420 मोर इलाके के विनायक होटल की इस घटना के बाद इलाकेमें हड़कंप मचगया. कथित तौर पर उस इलाके में काफी समय से देर रात तक अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी और सेक्स रेकेट चलाया जाताथा. वार्ड नंबर 19 की पार्षद रुनु दास के पति जयंत दास और वार्ड समिति के सदस्य बीती रात इसके खिलाफ अभियान चलाया. सूचना मिलने के बाद इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त की. इस संबंध में पार्षद पति ने बताया कि यहां लंबे समय से देह व्यापार चलाया जाता था. शराब की अवैध बिक्री भी चल रही थी. हमने मुख्यमंत्री को भी इसकी जानकारी दी. इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है. हालांकि, अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. उधर, होटल अधिकारियों का दावा है कि उनके पास नारायणपुर में शराब बेचने का लाइसेंस है. उस सूत्र के मुताबिक, होटल में शराब की कई बोतलें रखी हुई थीं. हालांकि, होटल अधिकारियों का दावा है कि देह व्यापार की शिकायत निराधार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर