दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर की गई बैठक



 जामुड़िया - दुर्गापूजा को लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जामुड़िया थाना की ओर से थाना के सभागार में जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के सभी दुर्गापूजा कमिटी को लेकर एक शान्ति कमिटी बैठक किया गया. इस बैठक में इन क्षेत्र के सभी पूजा कमिटी के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया .इस बैठक में आये हुए सभी पुजा कमिटी के लोगों ने अपनी अपनी सुविधा एवं असुविधा से जामुड़िया प्रशासन को अवगत कराया. शान्ति कमिटी बैठक के मौके पर प्रशासन की ओर से उन्हें यह आश्वासन दिया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शान्ति पुर्ण तरीके से इस वर्ष भी होने वाले इस वर्ष दूर्गापुजा को मनाना है क्योंकि जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभिन्न धर्म के लोग यहां पर रहते है, लेकिन इस विधानसभा क्षेत्र में कोई भी त्यौहार आए सभी एक साथ मिलकर भाई -चारे की तरह एक साथ मिलकर मनाते है ओर जितने भी पुजा कमिटी के लोग हैं उन्हें प्रशासन के निर्देश अनुसार करना होगा. जितने भी पुजा कमिटी है सभी भोलियंटर तालिका के साथ उनका मोबाइल फोन नम्बर देना होगा, ताकि उससे सम्पर्क किया जा सके. इस पुजा में किसी प्रकार कि कोई भी अनहोनी ना घटे ओर हमारे तरफ से किसी भी तरह की कोई जरूरत पड़े तो मैं हमेशा आप लोगों के साथ हूं. इस क्षेत्र के सभी इलाकों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध रहेंगे. इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर सुशांतो चटर्जी ,थाना प्रभारी ,राज शेखर मुखर्जी ,श्रीपुर फाड़ी प्रभारी शेख रिजाउदिन, ट्रफिक प्रभारी प्रसन्न जीत मंडल ,सुब्रतो अधिकारी ,बोरो एक चैयरमेन शेख शानदार, राखी कर्मकार, अजय खैतान, सुष्मिता बाउरी, पवन अग्रवाल, अब्दुल हाउस ,जय प्रकाश डोकानिया, महेश कुमार सवाड़िया, श्रवणी मंडल ,संतोष सिंह ,रोहन राम रजक, मुसतफिज हसन ,विश्वनाथ यादव ,बैजनाथ सिंह, मनोज अधिकारी, भुषन गुप्ता, नरायन साव, प्रदीप मुखर्जी, बिकास यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता