कोलकाता l राशन वितरण भ्रष्टाचार में गिरफ्तार वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को ईडी अधिकारी कल रात अस्पताल से कोलकाता के ईडी कार्यालय साल्ट लेक सीजीओ कॉम्प्लेक्स ले आए। उन्हें राशन भ्रष्टाचार मामले में ईडी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट के आदेश पर मंत्री को 10 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया. लेकिन जिस दिन कोर्ट ने यह आदेश दिया, उसी दिन मंत्री गंभीर रूप से बीमार पड़ गये. कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें कोलकाता के बाइपास के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उस अस्पताल में एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया. मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की हालत स्थिर रहने के बाद मेडिकल बोर्ड के सदस्यों ने आज दोपहर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया.

0 टिप्पणियाँ