कोजागरी लक्ष्मी पूजा की धूम, घर घर में पूजी जा रही माँ लखी






कोलकाता :पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और असम आदि राज्यों में, देवी लक्ष्मी की पूजा करने का सबसे महत्वपूर्ण दिन आश्विन माह की चंद्र माह की पूर्णिमा को माना जाता है। आश्विन महीने में पूर्णिमा तिथि यानी शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा को कोजागर पूजा के नाम से जाना जाता है।  धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान धन की देवी मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं, इसलिए शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन को कई स्थानों पर कोजागरी पूजा के नाम से जाना जाता है। पश्चिम बंगाल के  जलपाईगुड़ी में शनिवार सुबह से ही लोग लक्ष्मी की पूजा के आयोजन में जुट गए . कोजागरी लक्ष्मी पूजा घर की 'लक्षियों' द्वारा पुजारी के मंत्रोच्चार के साथ भक्तिभाव से शुरू हो गई  है। घर की महिलाओं द्वारा अल्पना बनाकर , नाडू समेत भोग के लिए अन्य प्रसाद  बनाकर पूरे भक्तिभाव से  देवी  लक्ष्मी की पूजा की जाती है । आज लक्ष्मी पूजा के अवसर पर सुबह से ही  पुजारियों की व्यस्तता देखी जा रही है . सुबह से ही वे लोगों के घरों में  लक्ष्मी पूजा कराने में व्यस्त हैं । जलपाईगुड़ी पाटकाटा कॉलोनी इलाके के पुजारी प्रबीर मजूमदार ने बताया कि आज देर रात तक लक्ष्मी पूजा होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली