आग लगने से एक होटल जलकर खाक, दो अन्य दुकानें क्षतिग्रस्त





कोलकाता : चांदपाड़ा में आग लगने से एक होटल जलकर खाक हो गया और दो अन्य दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे आग लगने से एक होटल जलकर खाक हो गया, दो अन्य दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना मंगलवार सुबह उत्तर 24 परगना के गायघाटा थाने के चांदपारा बाजार इलाके में हुई. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह चांदपाड़ा बाजार के जेसोर रोड के पास पूर्णिमा होटल में स्थानीय लोगों ने अचानक आग लगी देखी. उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक होटल जलकर खाक हो गया, आसपास की दो अन्य दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि खाना बनाते समय दुकान में आग लग गयी. वे फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने की शिकायत कर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर