जर्जर सड़को की मरम्मत की मांग को लेकर डीवाईएफआई ने किया सड़क अवरोध




रानीगंज-दुर्गा पूजा के दौरान रानीगंज अंचल के निवासी सड़कों की बदहाली से परेशान हैं, पिछले दो दिनों से, बस कर्मचारी और स्थानीय निवासी जामुड़िया क्षेत्र में जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर पथावरोध तो कर ही रहे हैं.अब बुधवार को रानीगंज इलाके में वामपंथी युवा संगठन ने खराब सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर बीच सड़क पर अवरोध कर प्रदर्शन किया और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की. डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विभिन्न बैनर और पोस्टर लेकर बुधवार को रानीगंज नगरपालिका क्षेत्र के गिरजा पाड़ा से सटे रेलवे गेट क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने सड़कों की मरम्मत के लिए उपाय करने के लिए स्थानीय नगरपालिका प्रशासन, रेलवे अधिकारियों और यहां तककि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से बार-बार अपील की है, लेकिन फिर भी कुछ नहीं किया गया.

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 19 और का कई हिस्सो में बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढा बन गए हैं, और इसके साथ ही गिरजा पाड़ा स्तिथ रेलवे फाटक क्षेत्र से लेकर गिरजा पारा चौराहा क्षेत्र तक, कई हिस्सों में गड्ढे पानी से भरे होने के कारण कई लोग पानी में अपने वाहन ले जाते समय दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. इसके कारण कई वाहन, विशेषकर छोटे वाहन चालक अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. डीवाईएफआई नेताओं ने कहा कि दुर्गा पूजा की खरीदारी शुरू हो गयी है और इस दौरान बांकुड़ा जिले, रानीगंज के कई हिस्सों के लोग इस सड़क से यात्रा करते हैं, कई वाहन अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं.पथ अवरोध की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची . पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को त्वरित कदम उठाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने अपना विरोध कार्यक्रम समाप्त कर दिया‌. इस बारे में रानीगंज 2 नंबर बोरो कार्यालय के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है, उन्हें इसकी शिकायत मिली है, उन्होंने आसनसोल निगम के अधिकारियों से इस बारे में बात की है और कहा है कि उन्होंने सड़क बनाने की मांग की है. मरम्मत का कार्य अतिशीघ्र शुरू होगा. फिलहाल बारिश के कारण पैचवर्क करने का निर्णय लिया गया है, भविष्य में बारिश का असर कम होने पर सड़क की मरम्मत के लिए राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण से कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है, उन्होंने उम्मीद जताई कि यह जल्द ही किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार