Slide 1 Slide 2 Slide 3

दुर्गापूजा के बीच हिंदुस्तान केबल्स श्रमिकों ने किया विरोध प्रदर्शन





सालानपुर-राज्य में दूर्गापूजा उत्सव शुरू हो गया है, इसी बीच शुक्रवार सुबह हिंदुस्तान केबल्स श्रमिकों ने बकाया वेतन, पेंशन समेत विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार महाषष्ठी की सुबह रूपनारायणपुर स्थित हिंदुस्तान केबल्स के सेवानिवृत्त स्थायी एंव ठेका श्रमिकों ने बंद कारखाने के मुख्य द्वर के सामने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन दिया। श्रमिकों की मांगे है कि वर्ष 2017 के मार्च महीने में कारखाना बंद होने के बाद भी कंपनी ने श्रमिकों को बकाया वेतन एंव पीएफ का राशी नहीं दिया। जबकि कर्मचारी 60 की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं, लेकिन कंपनी के बही-खाते में श्रमिकों को 58 की उम्र में ही सेवानिवृत्त कर दिया गया है। श्रमिकों की मांग है कि उन्हें उन दो वर्षों की बकाया राशि का भुगतान किया जाए, साथ ही बंद पड़े कारखानों की जमीन पर नये उद्योग स्थापित कर स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था एंव हिंदुस्तान कैबल्स के श्रमिकों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाये। वही प्रदर्शन को लेकर हिंदुस्तान केबल्स पुर्नवास समिति सचिव सुभाष महाजन ने कहा दुर्गापूजा में सब की छुट्टी है, इसके बीच कारखाना में रखे जरूरी दस्तावेज को चोरी छुपे प्रबंधन द्वारा अलमारी एंव बॉक्स के सहायता से स्थानांतरित किया जा रहा है। बिना श्रमिकों को बकाया वेतन और पीएफ के भुगतान के इसलिए हमलोग सब एकत्रित हो कर प्रदर्शन कर रहे है। हमलोग यहाँ से कुछ भी लेकर नही जाने देंगे। हमारी बकाया राशि के भुगतान के बाद ही यहाँ से कुछ भी हमलोग जाने देंगे। हालांकि प्रदर्शन के बाद कारखाना प्रबंधन ने उन्हें अस्वाशन दिया कि दस्तावेज को नही ले जाया जायेगा जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने