मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल द्वारा विधवाओं को राशन प्रदान की गयी




रानीगंज- हर महीने की तरह इस महीने भी रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल की तरफ से गरीब जरूरतमंद विधवाओं को राशन वितरण किया गया. महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. इसके साथ ही करीब 300 जरूरतमंदों को महीने भर का राशन दिया गया और जामुड़िया के गणेश दास नामक एक दिव्यांग को व्हील चेयर प्रदान किया गया. कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के जीवन और उनके कार्यों को लेकर वक्तव्य भी रखे गए.ज्ञात हो रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ़ सोसायटी अस्पताल की तरफ से हर महीने 300 विधवाओं तथा दिव्यांगों को महीने भर का राशन प्रदान किया जाता है, इस महीने भी यह कार्यक्रम किया गया. इस पूरे कार्यक्रम का संचालन रानीगंज के विशिष्ट उद्योगपति और समाज सेवी आर पी खेतान ने किया,जबकि इस मौके पर रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी के प्रतिनिधि और विशिष्ट युवा समाज सेवी संजय बाजोरिया ,कारवाने अदब नामक संस्था के सदस्य तथा रानीगंज उर्दू हाई स्कूल के शिक्षक सैफुल इस्लाम, विवेकानंद सेवा केंद्र आश्रम से समीर राय आदि उपस्थित थे. इन सभी विशिष्ट हस्तियों को भी सम्मानित किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात