ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए मनपसंद मसाला एवं रैनमेक वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा दिए रोड बैरियर







 रानीगंज-दुर्गा पूजा को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं .इस प्रयास में पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता और विभिन्न कारपोरेट घरानों को भी जोड़ा जा रहा है .इसी क्रम में आज रानीगंज ट्रैफिक विभाग को मनपसंद मसाले तथा रेनमैक्स वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से 20 लोहे के बैरिकेड प्रदान किए गए .इस बारे में रानीगंज के विद्यायक प्रतिनिधि संजय बाजोरिया ने बताया कि रानीगंज में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दुर्गा पूजा के समय ट्रैफिक विभाग की मदद के लिए मनपसंद मसाले तथा रेन मैक्स कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से 20 लोहे के बैरिकेड दिए गए .इससे उनको उम्मीद है कि दुर्गा पूजा के समय रानीगंज ट्रैफिक विभाग को ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने में सहूलियत होगी मनपसंद मसाले के निदेशक प्रदीप बाजोरिया एवं ने बताया की दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार है ऐसे में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर मंडपों की तरफ जाते हैं जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर काफी दबाव पड़ता है ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आज मनपसंद मसाले तथा रेन मैक्स वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से रानीगंज ट्रैफिक के विभाग के प्रभारी चित्ततोष मंडल के हाथों में 20 लोहे के बैरिकेड दिए गए. उन्होंने उम्मीद जताया कि इससे रानीगंज में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने में सहूलियत होगी .वहीं रानीगंज ट्रैफिक विभाग के प्रभारी ने इन दोनों कंपनियों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने यह 20 लोहे के बैरिकेड प्रदान किया . वहीं कार्यक्रम के दौरान मौजूद समाज सेवी आरपी खेतान ने कहा कि जब ट्रैफिक पुलिस अधिकारी किसी वाहन चालक को रोकते हैं तो उनको काफी गुस्सा आता है लेकिन ट्रैफिक अधिकारियों पर गुस्सा नहीं करना चाहिए ,क्योंकि वह हमारे ही भलाई के लिए अपना काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पुलिस और ट्रैफिक के विभाग के कर्मचारी 24 घंटे हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं और हमें उन्हें धन्यवाद कहना चाहिए.इस अवसर पर रैन मेक वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनीष डालमिया,मनपसन्द मसाले के अन्य निदेशक पवन बाजोरिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल