जल स्वप्न परीयोजन की 25 पाईप हुई चोरी, पुलिस ने शिकायत की दर्ज





सालानपुर-राज्य में जलस्वप्न योजना के तहत पेयजलापूर्ति के लिए बिछाये जा रहे पाइपों पर चोरों ने किया हाथ साफ, चोरों ने 25 पाइपों को हाइड्रा एंव ट्रक लगा कर ले गए। घटना सालानपुर थाना क्षेत्र के बनजेमिहारी कोलियरी ई है, जहाँ 5 नंबर के समीप जल स्वप्न परियोजना की जलापूर्ति में बिछाये जा रहे पीएजई विभाग की 450 एमएम मोटी, 6 मीटर लम्बी 25 पाईप को चोरों ने रात के अंधेरे में चोरी कर लिये। मामला प्रकाश में बीते 14 अक्तूबर सुबह को आया जब पाईप लाइन का कार्य कर रहे ठीकेदार पुनः कार्य को शुरू करने पहुँचे तो, उन्होंने ने पाया कि सभी पाईप वहाँ से चोरी हो गई है। जिसके बाद घटना को लेकर पीएजई विभाग एंव स्वाति कॉरपोरेशन के मालिक कन्हाई लाल गांगुली ने मामले को लेकर सालानपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाया । सालानपुर पुलिस ने मामले में 20 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कांड संख्या 164/23 के तहत जाँच शुरू कर दिया है। घटना के बिषय में बताया जा रहा है, कि ठीकेदार स्वाति कॉरपोरेशन द्वारा क्षेत्र में जल स्वप्न योजना के तहत मुख्य पाईप लाइन बिछाई जा रही थी, इसी क्रम के सितंबर माह में बनजेमिहारी कोलियरी के 5 नंबर के समीप जेमहारी गांव जाने की सड़क किनारे 25 पाईपो को रखा गया था। जिसके बाद से जमीनी विवाद के बाद कई दिनों से कार्य बंद था, जमीनी विवाद सुलझने के बाद पुनः बीते 14 अक्तूबर को पाईप लाइन का कार्य शुरू करने मौके स्थल पर जाने पर, जहाँ पाईप को रखा गया। जिसके बाद से पाईप की चोरी का मामला प्रकाश में आया। वही स्थानीय सूत्रों की माने तो पाइपों को बिना हाइड्रा और ट्रक के चोरी करना सम्भव नही है ऐसे में बिना स्थानीय बड़े सहियोग के इतने बड़े एंव मोटे पाईप को चोरी हो जाना संदेह के घेरे में है। साथ ही एक समय मे 25 पाइपों की चोरी भी सम्भव नही है। हालांकि मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुये शिकायत दर्ज जाँच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली