सालानपुर-सालानपुर थाना क्षेत्र के बनबीडी गांव से शुक्रवार सुबह अपहरण हुये 26 वर्षीय किशन गोराई को सालानपुर पुलिस ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के जंगलों से संध्या करीब 5 बजे सकुशल बरामद कर लिया हैं। वहीं पुलिस को देख अपहरणकर्ता कृष्णा गोराई को छोड़ कर भाग गये। जामताड़ा से सालानपुर पुलिस शाम करीब 8 बजे कृष्णा गोराई को लेकर सालानपुर थाना पहुँची। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है, सुबह कृष्णा गोराई स्कूटी लेकर घर से निकला, कुछ घण्टो बाद कृष्णा के परिजन को फोन पर कृष्णा को छेड़ने के बदले रुपयों की मांग की जाती है साथ ही धमकी मिलती है रुपए ना मिलने पर कृष्णा को जान से मार देंगे। जिसके बाद स्थानीय लोगो को बनबीडी के जंगल के पास कृष्णा की स्कूटी देख, परिजनों को जानकारी देते है, जिसके बाद परिजनों ने सालानपुर थाना पुलिस को मामले को लेकर सूचना देते है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस युवक एंव अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई । वही गुप्त सूचना के आधार पर युवक एंव अपहरणकर्ताओं की जानकारी प्राप्त कर सालानपुर थाना प्रभारी अमित कुमार हाटी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम झारखंड के जामताड़ा थाना के श्यामपुर सलंग्न जंगलों में जामताड़ा पुलिस के सहायता से छापेमारी कर अपहरण हुये युवक को बरामद कर लिया गया। वही कार्रवाई के दौरान अपहरणकर्ता पुलिस को चकमा देकर जंगल में भाग गए। वही गुप्त सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि कृष्णा गोराई कथित तोड़ पर साइबर अपराध से जुड़े एक समूह से जुड़ा हुआ था या है। उसके अपहरण में जामताड़ा साइबर अपराध से जुड़े अपराधियों एंव उसके ही साथियों के हाथ है। बताया जा रहा है कि कुछ रुपयों को लेकर अनबन के बाद युवक के अपहरण की साजिश को अंजाम दिया गया है। वही सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि कृष्णा साइबर अपराध से जुड़े एक मामले में झाड़ग्राम के जेल में कई दिनों बंद भी रह चुका है। हालांकि पुलिस अभी घटना की जाँच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।


0 टिप्पणियाँ