रूपनारायणपुर यूथ क्लब द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन




सालानपुर-सालानपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर स्थित यूथ क्लब प्रांगण में रविवार क्लब के स्वर्गीय सदस्य शिवाशीष मंडल की स्मृति में मेगा रक्तदान शिविर एंव थैलेसीमिया जाँच शिविर का आयोजन किया गया। क्लब सदस्यों ने शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय को फूलों का गुलदस्ता दे कर स्वागत किया। यूथ क्लब के संपादक रविशंकर कुंडू ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हमारे स्वर्गीय क्लब सदस्य शिवाशीष मंडल के स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। इस वर्ष हमलोगों ने रक्तदान के साथ थैलेसीमिया जाँच शिविर का भी आयोजन किया है। उन्होंने कहा भले ही आज हमारे स्वर्गीय सदस्य शिवाशीष हमारे बीच नही है पर उनके प्रयाश से ही आज यह रक्तदान मुहिम को बल मिला है। रक्तदान शिविर में क्लब सदस्यों समेत स्थानीय महिला एंव पुरुषों ने रक्तदान किया, शिविर में कुल 121 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। साथ ही शिविर में करीब 90 महिला एंव पुरुषों की थैलेसीमिया की जाँच की गई है। शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य मोहम्मद अरमान , सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह समेत क्लबों के सभी सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात