दो पहिया एंव चार पहिया वाहन आमने सामने- टक्कर , दो घायल




सालानपुर-सालानपुर थाना के आसनसोल- चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर अल्लाडीह मोर के समीप रविवार सुबह दो मोटरसाइकिल एंव चार पहिया वाहन मारुति की टक्कर हो गई। घटना के बिषय में बताया जा रहा है कि रविवार सुबह रूपनारायणपुर से दो मोटरसाइकिल देन्दुआ की ओर जा रही थी इस दौरान बिपरीत दिशा देन्दुआ की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन मारुति के बीच आमने सामने टक्कर हो गई , जिसमें दोनों मोटरसाइकिल चालक घायल हो गये। स्थानीय लोगों के अनुसार आसनसोल दिशा से आ रह मारुति कार ने अचानक किसी वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में गलत दिशा की ओर जाने लगी, जिससे सामने से आरहे दो मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना की चपेट में आ गये। बताया जा रहा है कि दोनों घायल व्यक्ति रूपनारायणपुर निवासी क्षेत्र के रहने वाले है एक का नाम रोशन उपाध्याय(32) एंव दूसरा का नाम अरुण बाउरी(45) , दोनों को गम्भीर रूप से चोट लगी है। दोनों घायलों का पीठाकेयारी स्वास्थ्य केन्द्र प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात