मुहल्ले में देह व्यापार कराने के विरोध में मुहल्ले वासियों ने जन हस्ताक्षर कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा




रानीगंज- रानीगंज के महावीर कोलियरी इलाके के यादव पाड़ा के निवासियों ने बीते सन्ध्या मुहल्ले में देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए जन हस्ताक्षर कर रानीगंज थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा. इनका आरोप है कि वहां पर एक घर में पंचानन मंडल एवं मुहल्ले के ही कई महिलाओं को लेकर काफी समय से जिस्म फरोशी का धंधा चलाया जाता है . इस के खिलाफ ही स्थानीय निवासी सत्येंद्र राय ने बताया इस अवैध कार्य के खिलाफ रानीगंज थाने में जन हस्ताक्षर कर सामूहिक ज्ञापन सौंपा गया है. तथा अविलंब इस गोरख धंधे को बंद करने की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि यहां पर यह धंधा लंबे समय से चल रहा था ,लेकिन क्योंकि स्थानीय लोगों के पास कोई सबूत नहीं था, इसलिए आज तक वह लोग खामोश थे, लेकिन अब उनके पास सबूत है .उन्होंने इस काले धंधे का वीडियो फुटेज भी बनाया है ,तस्वीर भी खींची हैं. उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और वहां से इस धंधे में लिप्त कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन से उनकी मांग है कि अविलंब इस धंधे को बंद किया जाए, क्योंकि इससे समाज में एक गलत संदेश जा रहा है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर