भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार के आगमन को लेकर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस



रानीगंज-पश्चिम बर्दवान  भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पादित्य चटर्जी के नेतृत्व में गुरुवार को रानीगंज भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया‌.इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में  भ्रष्टाचार बेताहाशा बढ़ा है. जिस तरह से तृणमूल सरकार लोगों के साथ अन्याय कर रही है, उसे लेकर 16 तारीख को  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में रानीगंज रेलवे स्टेशन के निकट एक सार्वजनिक सभा का आयोजन किया जाएगा. 

वहीं कल ईडी सीबीआई के बुलावे पर अभिषेक बनर्जी को पेश होना पड़ा और सात घंटे की पुछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीजीओ कॉम्प्लेक्स से बाहर आए और मीडिया से कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी होनी चाहिए और इसकी शुरुआत होनी चाहिए.  पश्चिम बर्दवान भाजपा जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पादित्य चटर्जी ने इस बयान की कड़ी निंदा की.




इस संबंध में उन्होंने यह भी कहा कि वह कुछ साल पहले कोलकाता को लंदन बनाने के लिए लंदन गयी थी. इस बार दीदी नया भारत बनाने के लिए स्पेन गईं. आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी  के दौरे को लेकर भी कड़ी आलोचना की गई है.इस अवसर पर भाजपा राज्य स्तर के नेता सभापति सिंह, रानीगंज विधानसभा के संयोजक जयंतो मिश्रा ,सह संयोजक शमशेर सिंह, जिला सचिव बादशाह चटर्जी,  रानीगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष देवजीत खान , मंडल सचिव रवि केसरी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल