स्वर्गीय कंचन तिवारी स्मृति रक्षा कमिटी के द्वारा रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया







 रानीगंज-दिवंगत जुझारू टीएमसी नेता कंचन कांति तिवारी की स्मरण में शनिवार को स्वर्गीय कंचन तिवारी स्मृति रक्षा कमिटी के द्वारा रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया .यहां पर दिवंगत कंचन कांति तिवारी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति करार दिया गया. इस मौके पर राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, पश्चिम वर्दमान जिला सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, एमएमआईसी दिव्येंदु भगत ,सुब्रतो अधिकारी ,शाहिद परवेज संदीप भालोटीया ,डॉ एस माझी, पार्षद राजू सिंह ,श्यामा उपाध्याय, आलोक बोस,अख्तरी खातून सहित तमाम स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे. इस मौके पर यहां पर एक रक्तदान शिविर तथा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया .इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि कंचन तिवारी एक बेहद निष्ठावान एवं निर्भीक टीएमसी सैनिक थे, जिन्होंने काफी अत्याचार सह कर उस समय रानीगंज में टीएमसी का परचम लहराया था ,जब रानीगंज वामपंथियों का गढ़ माना जाता था ,वह अपना राजनेतिक जीवन छात्र परिषद से आरम्भ किया था,एस एफ आई के विरुद्ध उनकी लड़ाई थी, कंचन तिवारी एक ऐसे जुझारू नेता थे जिन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन पर तमाम तरह की अत्याचार भी हुए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और उन्होंने जमीनी स्तर पर टीएमसी के संगठन को मजबूत किया और यही वजह है कि कभी वामपंथियों का गढ़ कहलाए जाने वाले रानीगंज पर आज तृणमूल कांग्रेस का परचम लहरा रहा है.

इस शिविर के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक संस्था के सचिव अधिवक्ता सायन्तान मुखर्जी ने बताया कि रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया,रक्त संग्रह का कार्य आसनसोल जिला अस्पताल द्वारा किया गया,जबकि स्वास्थ्य जांच शिविर में 300 लोगो ने शिविर के लाभ उठाये. स्वास्थ्य जांच शिविर मिशन अस्पताल,एवं आई क्यू सिटी अस्पताल दुर्गापुर के चिकित्सको द्वारा स्वास्थ जांच की गयी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात