अड्डा के दुर्गापुर कार्यालय में भीषण आग से जरूरी दस्तावेज जलकर राख

 15 से अधिक दमकल वाहिनी ने किया आग पर का काबू








दुर्गापुर: आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (ए डी डी ए) के दुर्गापुर सिटी सेंटर स्थित कार्यालय में बीते रात अचानक आग लग गई. जिससे पूरे इलाके में आतंक व्याप्त हो गया. आग की भयावह लपटे कार्यालय के सभी विभागों में पूरी तरह फैल गया. पूरा कार्यालय धू धू कर जलकर नष्ट हो गया.करीब 6 घंटे से अधिक आग लगने से कार्यालय का के भीतर जरूरी कागजात ,कंप्यूटर समेत जरूरी उपकरण पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए. खबर मिलते ही दुर्गापुर, अंडाल एयरपोर्ट ,रानीगंज, पानागढ़ के दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची एवं आग बुझाने में जुट गई. रात करीब डेड बजे से लगी आग को बुझाने में दमकल वाहिनी को काफी मशक्कत करनी पड़ी .इस दौरान अड्डा के कार्यालय के पीछे हिस्से की दीवार को तोड़कर फायर की टीम अंदर प्रवेश कर आग बुझाने में जुटी रही.सूचना मिलते ही के ए डी डी ए के चेयर मैन तापस बनर्जी, सी ई ओ समेत प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. श्री बंदोपाध्याय ने बताया कि आग लगने की कारणों की सठीक जानकारी नहीं मिल पाई है. अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है. कार्यालय में सुरक्षा गार्ड तैनात थे, रात करीब 1:30 बजे कार्यालय के बाथरूम के पास धुआं निकलता देख सुरक्षा गार्ड्स ने इसकी सूचना सभी को दी. दुर्गापुर फायर ब्रिगेड की टीम पहले पहुंची एवं आग को बुझाने में असफल रही, उन्होंने इसकी खबर अंडाल एयरपोर्ट के फायर ब्रिगेड को दी. आग लगी की घटना से कार्यालय में रखें जरूरी कागजात एवं कंप्यूटर सहित सभी उपकरण जलकर नष्ट हो गए हैं. आग बुझाने के बाद ही नुकसान का आंकड़ा की जानकारी मिल पाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर