नेताजी संघ ने खुदीका सीके कप फुटबॉल टूर्नामेंट अपने नाम किया





सालानपुर-सालानपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत खुदिका प्राथमिक विद्यालय मैदान में खुदिका उनयन समिति के तत्वाधान स्वर्गीय चण्डी दत्ता एंव कैलाशपति दत्ता के याद में मिनी गोल लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। सोमवार को खुदिका नेता जी संघ एंव बेस्ट चॉइस कुल्टी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच का सुभारम्भ मुख्य अतिथि मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर एंव उनको प्रोत्साहित कर किया। इस दौरान तृणमूल प्रखंड उपाध्यक्ष भोला सिंह, तृणमूल फुचू बाउरी, राजीव गराई , सालानपुर पंचायत उपप्रधान सोमनाथ चटर्जी उपस्थित थे। बता दे टूर्नामेंट 20 अगस्त को शुरू हुआ था। जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में नेताजी संघ ने 1-0 से जीत हासिल की। ​ श्री उपाध्याय ने कहा कि सभी क्लबों को ऐसे सुंदर खेल का आयोजन करना चाहिए। जिससे बच्चों को खेल के तरफ रूझान बढ़ेगा। टूर्नामेंट बिजयी टीम खुदिका नेता जी संघ को कप एंव 4 हजार 500 रुपये दिये गये वही उपविजेता टीम कुल्टी बेस्ट चॉइस को कप एंव 3 हजार 500 रुपये पुरस्कार दिये गये, साथ ही व्यक्तिगत रूप से भी पुरस्कार का वितरण किया गया। आयोजक क्लब के सदस्य में से रतन दत्ता, संग्राम सूत्रधर, कांतो लायक, शुभजीत सूत्रधर , मृत्युंजय पाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात