एलआईसी वर्कर्स यूनियन का 51 वां वार्षिक कॉन्फ्रेंस




 रानीगंज-रानीगंज के लायंस क्लब में एलआईसी वर्कर्स यूनियन की तरफ से 51 वां एनुअल जनरल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. यहां पर ऑल इंडिया वर्कर्स यूनियन के सचिव राजेश कुमार, ईस्टर्न जोनल सचिव तन्मय भट्टाचार्य ,आसनसोल डिविजन अध्यक्ष प्रशांत राय, सचिव विमान राय ,संगठन के रानीगंज शाखा के अध्यक्ष देवाशीष मंडल ,सचिव दिलीप दास सहित संगठन के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे. इस पूरे कार्यक्रम का संचालन आसनसोल डिवीजन के असिस्टेंट सेक्रेटरी रणदीप चौधरी ने किया .इस बारे में प्रशांत राय ने कहा कि आज भारतीय जीवन बीमा निगम चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है. खास करके विनिवेश के इस दौर में भारतीय जीवन बीमा निगम को भी शेयर मार्केट में लिस्टिंग कर दिया गया है .इसके साथ ही और भी कई समस्याएं हैं, जिस वजह से भारतीय जीवन बीमा निगम का विकास थोड़ा कुंठित हो चुका है .ऊपर से कमर तोड़ महंगाई की वजह से भी बीमा धारकों एजेंट सहित जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है. इसके अलावा डिजिटल युग में जो आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन आए हैं .उन परिवर्तनों के साथ समन्वय साधना भी एक चुनौती है .उन्होंने कहा कि इसी परिपेक्ष में इस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों की समस्याओं और उनके समाधान के विषय पर चर्चा होगी .उनका कहना था कि भारतीय जीवन बीमा निगम अपने एजेंटों पर काफी हद तक निर्भर है उन एजेंटों के हितों की रक्षा करना भी एक बड़ी चुनौती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर