निखिल बंग शिक्षक समिति द्वारा मेघा अन्वेषण 2023 में छात्रो ने परीक्षा दी






रानीगंज- निखिल बंग शिक्षक समिति की तरफ से रानीगंज के राधा कृष्ण भवन में मेधा अन्वेषण 2023 का आयोजन किया गया. इस बारे में जानकारी देते हुए मेधा अन्वेषण कमेटी के संयुक्त संयोजक सुकांत दास ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में तीसरी, चौथी और पांचवी कक्षा के 110000 बच्चों की परीक्षा ली जा रही है. इस परीक्षा को लेने का उद्देश्य यह है कि इन बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को तलाश किया जाए, और उनको आने वाले समय में विभिन्न प्रतियोगिता मूलक परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाए. उन्होंने कहा कि यह परीक्षा पहली बार ली जा रही है, रानीगंज के राधाकृष्ण भवन में इसका आयोजन किया जा रहा है ,जहां 55 विद्यालयों के 459 विद्यार्थी परीक्षा दिया. यह सभी विद्यार्थी हिंदी तथा बांग्ला माध्यम स्कूलों में पढ़ते हैं वहीं इस कार्यक्रम से जुड़े एक और व्यक्ति ने बताया कि आजकल आठवीं कक्षा तक पास फेल की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है, इस वजह से बच्चों का सही तरीके से आकलन नहीं होता बच्चों के मेधा के आकलन के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसमें तीसरी, चौथी तथा पांचवी कक्षा के कल 459 बच्चे रानीगंज में शिरकत कर रहे हैं .यह बच्चे 55 स्कूलों से आए हैं. यह सभी स्कूल हिंदी तथा बांग्ला माध्यम के हैं. इस परीक्षा का उद्देश्य इन बच्चों को आने वाले समय में विभिन्न प्रतियोगिता मूलक परीक्षाओं तथा जीवन के परीक्षा के लिए तैयार करना है ताकि जब इनका उन कठिन परीक्षाओं से सामना हो तो वह असमंजस में ना पड़ जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात