बांकुड़ा में टीएमसी की धरना प्रदर्शन के दौरान गुटबाजी





 बांकुड़ा-राज्य तृणमूल कांग्रेस ने राज्य भर में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है. इस बार मेजिया औद्योगिक क्षेत्र के टीएमसी के विरोध प्रदर्शन को लेकर गुटबाजी के आरोप लग रहे हैं. धरने की एक तस्वीर मेजिया बाईपास मोड़ पर देखी गई। जहां तृणमूल के ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में तृणमूल नेता व कार्यकर्ता समर्थक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए । वहीं इससे उलट एक तस्वीर हमारे कैमरे में कैद हुई. अर्धग्राम क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस की पहल पर कालिदासपुर मोड़ पर स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय के सामने इसी कार्यक्रम में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. अर्धग्राम क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष कांत दत्ता और बांकुरा जिला तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष मलय मुखर्जी और अन्य ने नेतृत्व दिया। और इसी को लेकर बीजेपी विधायक ने औद्योगिक क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी पर चुटकी ली. हालांकि, तृणमूल नेतृत्व भाजपा द्वारा उठाए गए इस गुटबाजी के आरोप को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि मेजिया बाइपास चौराहे पर होने वाला कार्यक्रम ब्लॉक स्तर का था और उनका विरोध कार्यक्रम अंचल आधारित था. इसलिए उन्हें इसमें कोई गुटबाजी नजर नहीं आती

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर