लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत: मंत्री

 एमएसएमई का दुर्गापुर में जिला प्रशिक्षण शिविर आयोजित






दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी हॉल सभागार में मंगलवार मिनिस्ट्री ऑफ़ माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) को बढ़ावा देने हेतु जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में जिला के विभिन्न अंचलों से लघु ,मध्यम व्यवसाय से जुड़े उद्योगपतियों के साथ-साथ स्वावलंबी समूह की महिलाओं व क्षेत्र के बेरोजगार युवक युवतियां मौजूद थे . कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के क्षेत्र में की जा रही प्रयासों के बारे में अवगत कराया गया. एवं छोटे व्यापारियों को सहज पद्धति से लोन मुहैया कराने पर चर्चा की गई. मौके पर मौजूद राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप मजूमदार ने कहा कि छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हर जिलों में एमएसएमई प्रशिक्षण शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है . छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के क्षेत्र में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है.राज्य को आर्थिक रूप से 

 विकसित करने के क्षेत्र में छोटे मध्यम उद्योगों की भूमिका जरूरी है. ग्रामीण अंचलों के युवा वर्ष एमएसएमई के तहत रोजगार प्राप्त कर जीवन में सफल हो सकते है. राज्य सरकार की ओर से अंडाल हवाई अड्डा, कांकसा क्षेत्र में कई एकड़ जमीन चिन्हित कर निवेश की गई है . मौके पर पश्चिम बर्दवान जिले के डीएम एस अरुण प्रसाद, दुर्गापुर के महकमा शासक सौरभ चट्टोपाध्याय, विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, रानीगंज के विधायक तापस बंद्योपाध्याय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे. वही कार्यक्रम में सभी ने बेरोजगार युवा कैसे आसानी से छोटा व्यवसाय शुरू करने, छोटे व्यवसाय को करने के लिए ऋण कैसे प्राप्त करें इस पर भी प्रकाश डाला .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात