जामुड़िया पंचायत समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को किया गया सम्मानित



 जामुड़िया- सोमवार को बहादुरपुर स्थित बीडीओ कार्यालय में जामुडिया पंचायत समिति का गठन किया गया, जिसमे पंचायत समिति के विजयी उम्मीदवारों द्वारा सर्वसम्मति से सभापति श्रीमति इंद्रा बाध्यकर एवं उपसभापति सिद्धार्थ राणा को चुना गया . इंद्रा बाध्यकर को सभापति चुने जाने पर जामुडिया ब्लॉक एक के जनता में खुशी का माहौल बना हुआ है. इसी क्रम में सोमवार की संध्या जामुड़िया के थाना मोड़ स्थित जामुडिया ब्लॉक एक तृणमूल कांग्रेस एवम साधारण नागरिको ने इंद्रा बाध्यकर को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जमुडिया ब्लॉक एक तृणमूल कांग्रेस कमिटी के महामंत्री सत्यनारायण रवानी ने कहा की सभापति एवम उपसभापति दोनो ही टीएमसी के कर्मठ व्यक्ति है.इंद्रा बाध्यकर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुवे कहा की वो अपनी पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी. पश्चिम बंगाल के राज्य में मुख्यमंत्री के द्वारा दी जा रही सारे प्रकल्प और सुविधा लोगो तक ईमानदारी के साथ समय में पहुंचाने की कार्य मै करूंगी. इस मौके पर आलोक दास, बैजनाथ सिंह, तीन नम्बर वार्ड के पार्षद अब्दुल हाउस, ब्लॉक एक के सचिव सत्यनारायण रवानी, चार नम्बर वार्ड के सभापति बबलू पोद्दार, अनिमेष बनर्जी, अधिवक्ता नयन घोष , खुर्शीद अहमद परवेज, शिदेश्वर नायक, सेख कलीम, कलीम अंसारी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल