कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में चेयरलिफ़्ट मैनराईडिंग सिस्टम संबंधी जागरुकता कार्यशाला संपन्न



जामुड़िया- ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के सम्मेलन कक्ष में सोमवार को चेयरलिफ़्ट मैनराईडिंग सिस्टम संबंधी जागरूकता कार्यशाला सफलतापूवर्क संपन्न हुई. ग़ौरतलब है कि इस कार्यशाला में खान सुरक्षा महानिदेशालय के निदेशक (यांत्रिकी) अजय कुमार यादव, निदेशक (यांत्रिकी) नरेश गोविंद फुले, उप निदेशक (यांत्रिकी) जी. वी. रंगाराव व उप निदेशक (यांत्रिकी) सुनील बेबी योहानन की प्रमुख उपस्थिति रही.इस कार्यशाला में कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के सभी अभिकर्ता, कोलियरी प्रबंधक, कोलियरी अभियंता, वर्कमैन इंस्पेक्टर (यांत्रिकी), मेकानिकल फिटर/फोरमैन आदि प्रतिभागियों के रूप में उपस्थित रहे. उपस्थित सभी का स्वागत क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने किया और कहा कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन काफ़ी प्रासंगिक और उपयोगी है. उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का सकारात्मक प्रभाव क्षेत्र की संरक्षा संबंधी प्रतिबद्धता पर पड़ेगा.इस महत्वपूर्ण विषय पर पावरपॉइंट प्रस्तुति उप निदेशक (यांत्रिकी) श्री रंगाराव की ओर से की गयी, जहाँ विस्तार से इसकी उपयोगिता स्पष्ट की गयी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल