बाराबनी-बाराबनी प्रखंड के पनुरिया पंचायत में सोमवार आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय के कर कमलो से पनुरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया। श्री उपाध्याय ने नारियल फोड़कर एंव फीता काट स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास किया। बता दे कि जिला स्वास्थ्य विभाग एंव एडीडीए द्वारा करीब 89 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
इस दौरान बाराबनी प्रखंड बीडीओ सौमित्र प्रतिम प्रधान, बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह , बाराबनी थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल , बाराबनी बीएमओएच नाजरीन रहमान, पानुरिया पंचायत प्रधान कंचन मंडल, उपप्रधान विश्वजीत सिंह, जामग्राम पंचायत प्रधान केशव रौऊथ समेत अन्य मौजूद रहे।
श्री उपाध्याय ने कहा कि इस स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगो को इलाज के लिऐ दूर नही जाना होगा।









0 टिप्पणियाँ